पीसीए स्टेडियम मोहाली में रविवार से पंजाब और ओडिसा की टीमों के बीच रणजी का मुकाबला शुरू होगा। पिछले सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पंजाब की टीम घरेलू मैदान में अपने पहले मुकाबले में जीत से आगाज करना चाहेगी।
पंजाब टीम के कप्तान हरभजन सिंह पर सारा दारोमदार रहेगा। इन मैचाें में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर वे टीम इंडिया में आना चाहेंगे। पिछले कुछ समय से भज्जी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। कप्तान के तौर पर भी भज्जी का अपनी काबिलियत सिद्ध करने का मौका मिला है।
वहीं पंजाब टीम के नए कोच भूपिंदर सिंह पर टीम से बेहतरीन प्रदर्शन कराने की उम्मीद होगी। पिछले साल गेंदबाजाें के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही पंजाब टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई थी। पिछले साल संदीप शर्मा, मनप्रीत गोनी, सिद्धार्थ कौल ने शानदार प्रदर्शन किया था।