फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया में भारत को नई पहचान दिलाएगी उत्तराखंड की बेटी

Tue, 04 Aug 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीत चुकी काशीपुर की प्रियंका चौधरी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन


वह छह से 14 अगस्त तक चीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भारत की नौ सदस्य टीम का नेतृत्व करेंगी। यह टीम मंगलवार को दिल्ली से चीन के लिए रवाना होगी। टीम में पिथौरागढ़ की महिला बॉक्सर मोनिका सौन भी शामिल है।

काशीपुर की प्रियंका चौधरी ने प्रदेश की ओर से खेलते हुए कई मेडल जीते हैं। इसी के चलते उनका 2005 में इंडिया महिला बॉक्सिंग टीम में चयन हुआ। प्रतिभा की धनी चौधरी ने इसी वर्ष कनाडा में हुई अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पहली बार में ही स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन


2006 और 2007 में तुर्की में हुए एशियन महिला बॉक्सिंग में भी प्रियंका ने रजत पदक जीता था। 2008 और 2009 में कजाकिस्तान में हुई एशियन महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उन्होंने देश के खाते में कांस्य पदक डाला था।
विज्ञापन

2009 में लिया था वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग

2009 में ही प्रियंका चौधरी को वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला। हालांकि वेस्टइंडीज में हुई प्रतियोगिता में वह वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूक गईं। लेकिन दिसंबर 2009 में रूस में हुई आमंत्रण चैंपियनशिप में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

इसी कड़ी में 2014 में कोरिया में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रियंका ने जगह पक्की की। प्रियंका के चाचा एवं एथलेक्टिस संघ के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी उनके पिता विजय चौधरी ने बताया कि प्रियंका चीन में आयोजित होने वाली एशियन सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगी।

प्रियंका के चाचा विजेंद्र चौधरी के अनुसार वह उत्तराखंड और यूपी की ओर से भी क्रिकेट खेल चुकी है। वहीं, प्रियंका ने फोन पर बताया कि बाक्सिंग खेलने के लिए उनकी बहन पूनम त्यागी ने प्रेरित किया, जो पंत विवि सहायक निदेशक (खेल) के पद पर तैनात हैं।

पिता और चाचा भी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी
प्रियंका के पिता विजय चौधरी और चाचा विजेंद्र चौधरी भी अंतराष्ट्रीय एथलेक्टिस खिलाड़ी हैं जिनका मार्गदर्शन प्रियंका को मिलते रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें