फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के पूर्व खिलाड़ियों को अप्रैल से मिलेगी पेंशन

Mon, 23 Feb 2015 12:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए घोषित पेंशन योजना की शुरुआत अप्रैल से होगी। इसके लिए बाकायदा विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


राज्य के भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए नवंबर 2013 में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने पं. गोविंद बल्लभ पंत पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसे जनवरी 2014 में शुरू होना था। मगर शासन में बार-बार फाइल अटकने और योजना में कमियां निकलने से खेल विभाग योजना समय पर लागू नहीं करा सका।

इसमें खिलाड़ियों की उम्र और मासिक आय पर विभाग असमंजस में था। बाद में इसे खेल नीति में शामिल करने का हवाला देकर रोक दिया गया। खेल नीति में दो वर्गों में पेंशन देने की योजना है।
विज्ञापन


इसमें 50 साल से अधिक उम्र के ऐसे पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन देने का जिक्र हैं, जो कहीं भी नौकरी नहीं कर रहे हों या कमाई का जरिया न हो। उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने कहा कि अप्रैल से नया वित्तीय सत्र शुरू होता है।
विज्ञापन


इसके बाद ही पेंशन योजना भी शुरू होगी। विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद विज्ञप्ति निकालकर आवेदन मांगे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें