शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'बदलापुर' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है। समीक्षकों की वाहवाही और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिकिया से फिल्म को वीकेंड में और भी फायदा मिलता दिख रहा है।
ब्लॉग टू बॉलीवुड.कॉम के अनुसार बदलापुर एक छोटे बजट की फिल्म है जिसे देशभर में करीब 1700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार फिल्म के सुबह के शो कुछ खास नहीं गए और इन शोज में 25 से 30 प्रतिशत सीटें ही भर पाईं।
शाम के शो अच्छे गए और इन शो में 50 प्रतिशत सीटें भर गईं। मल्टीप्लैक्स में फिल्म ने अच्छा व्यवसाय किया है। पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए फिल्म ने अब तक करीब सात करोड़ की कमाई की है।
सबसे खास बात यह है कि फिल्म देखकर निकले एक सुर से इसकी प्रशंसा कर रहे हैं तो नवाजुद्दीन की अदाकारी लोगों पर जादू कर गई है। इससे फिल्म को खूब माउथ पब्लिसिटी मिल गई है।
ट्रेड विशेषज्ञ भी इन सब बातों को देखते हुए फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।