सजोबा सब हिमालयन रैली 2014 का आगाज शनिवार को सेंट जोंस स्कूल सेक्टर-26 से हुआ। रैली में देश भर से करीब 150 प्रतियोगी जिप्सी, कार, मोटरसाइकिल वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 7 बजे रैली का फ्लैग ऑफ यूटी पुलिस के एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने किया। इस अवसर पर सेंट जोंस स्कूल की प्रिसिंपल और सेंट जोंस ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सबसे पहले टाइम स्पीड डिस्टेंस (टीएसडी) में हिस्सा लेने वाली कारों को रवाना किया गया। इसके बाद एक्स्ट्रीम वर्ग में आने वाली जिप्सी को फ्लैग ऑफ किया गया। कुछ सेकेंड के बाद एक के बाद एक जिप्सी फर्राटा भरती हुईं अपनी मंजिल की ओर रवाना हुईं। आखिर में मोटरसाइकिल कैटेगिरी का फ्लैग ऑफ किया गया। रैली में हिस्सा ले रहे प्रतियोगी चंडीगढ़ से शिमला और कोटी तक 500 किलोमीटर का सफर तय करके रविवार को वापस चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
यह रहेगा रैली का रूट
सेंट जोंस स्कूल सेकटर-26 से शुरू होकर बरवाला, शमाटू, त्रिलोकपुर, मोरनी, बड़ीशेर, थपाली, मल्ला, भोजनगर, बड़ोग, कंडाधाट, खमाना, सरौढ़ा से कोटी तक पहुंचेगी। इसके बाद कोटी से वापसी करते हुए 23 मार्च शाम को सेक्टर 26 सेंट जाेंस स्कूल पहुंचेगी।