फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हुई बड़ी गलती, दूसरी बार रन आउट देने से चूक गए अंपायर

Sat, 17 May 2014 03:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान केविन पीटरसन आईपीएल 7 में एक बार फिर अंपायर द्वारा रेफरल का सहारा नहीं लिए जाने के कारण रनआउट होने से बच गए।
विज्ञापन


गुरुवार को अहमदाबाद के पटेल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान दिल्ली की पारी के चौथे ओवर में दिनेश कार्तिक ऑफ साइड में हल्का पुश खेलकर रन लेने दौड़ पड़े। नॉन स्ट्राइकर छोर से दौड़ रहे केविन पीटरसन का बल्ला क्रीज में पहुंचने से पहले अटक गया। उसी समय एक फील्डर का थ्रो विकेट से टकरा गया।

पीटरसन का बल्ला क्रीज के अंदर पहुंचा नहीं था और गेंद के विकेट से टकराने के समय पीटरसन के पैर हवा में थे। एक्श्न रिप्ले में साफ था कि पीटरसन रन आउट हो चुके थे।
विज्ञापन

पहले भी पीटरसन भी बचे गलत फैसले से

ऐसा ही वाकया इस महीने की शुरुआत में दिल्‍ली के कप्तान केविन पीटरसन के साथ ही हुआ था। दोनों ही बार वह राजस्‍थान रॉयल्स के खिलाफ रन आउट से बचे और मैच भी हारे।

कप्तान पीटरसन 3 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए मैच में रनआउट हो गए थे लेकिन लोग साइड पर खडे़ अंपायर संजय हजारे ने रेफरल का सहारा नहीं लिया और पीटरसन बच गए।

हालांकि एक्शन रिप्ले में वह साफ रनआउट थे। अंपायर हजारे को इसका खमियाजा भी भुगतना पड़ा और इसी गलती के कारण आईपीएल के शेष सत्र से हटा दिया गया।

दिल्‍ली डेयरडेविल्स की 11 में से नौवीं शिकस्त

हालांकि अंपायर की गलती से अपना विकेट बचाने वाले केविन पीटरसन इसका फायदा नह‌ीं ले सके और दिल्ली डेयरडेविल्स को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा और यह टूर्नामेंट में उसकी 11 मैचों में नौवीं हार है।

आईपीएल 7 के 41वें मैच में दिल्‍ली डेयरडेविल्स को राजस्थान रॉयल्स ने 62 रनों से हरा दिया। इसर हार के साथ ही दिल्‍ली के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग नामुमकिन हो गया है।

राजस्थान ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान के गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी से दिल्ली की टीम 9 विकेट पर सिर्फ 139 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

रहाणे और कूपर ने खेली धुआंधार पारी

राजस्‍थान की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 50 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के के साथ सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। केवोन कूपर ने 16 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों के साथ 32 रन की धुआंधार पारी खेली जबकि संजू सैमसन ने 25 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों के साथ 40 रन कूट डाले।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 9 विकेट पर सिर्फ 139 रन ही बना सकी। हालांकि दिल्ली के लिए मनोज तिवारी ने 44 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के साथ 61 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाजों की विफलता ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

कप्तान केविन पीटरसन (13), दिनेश कार्तिक (03), जेपी डूमिनी (08), रॉस टेलर (04) और केदार जाधव जैसे धुरंधर सस्ते में पवेलियन लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें