कई अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने वाला लेक स्पोर्ट्स क्लब स्थित आर्चरी सेंटर में कोच नहीं होने के कारण आजकल बंद पड़ा है। इस सेंटर में करीब 50 खिलाड़ी तीरंदाजी का अभ्यास करते हैं।
इनमें से कपिल, प्रियंक, पिंकी और अनिल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। गौरतलब है कि इस सेंटर के कोच विकास शास्त्री का चयन स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया के तहत हो गया है।
वह 31 जनवरी को एनआइएस पटियाला में ज्वाइन कर चुके हैं। इसके बाद से यहां ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब हालात यह हो गए हैं कि यह सेंटर बंद पड़ है।
पहले यहां धनुष उठाए धनुर्धर अभ्यास में जुटे रहते थे। आर्चर दविंदर कौर ने बताया अक्तूबर में नेशनल गेम्स होने वाले हैं। इसके तैयारी नहीं हो पा रही है।
नए कोच की नियुक्ति की तलाश जारी है। आर्चरी सेंटर को अगले महीने तक कोच मिलने की संभावना है। इसके बाद यहां खिलाड़ी फिर से अभ्यास कर सकेंगे।
केएस भारती, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अधिकारी