फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल विभाग में संविदा पर तैनात कोचों की सैलरी बढ़ी

Thu, 04 Dec 2014 08:20 AM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड खेल विभाग में संविदा पर तैनात नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) के कोचों का मानदेय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


शासनादेश में एनआईएस कोच की सैलरी में 3 से 7 हजार इजाफा किया गया है। बढ़ा मानदेय दिसंबर से मिलेगा। हालांकि इसमें कुछ शर्तें जोड़ी गई हैं। मसलन वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुका हो या खेल चुका हो।

एनआईएस से खेल और विशेष ट्रेनिंग ले चुके खेल कार्यालयों में तैनात संविदा एनआईएस कोचों की सैलरी 10-14 हजार रुपए प्रति माह कर दी गई है।

सामान्य एनआईएस करके जिला खेल कार्यालय के प्रशिक्षण शिविर में कोचिंग दे रहे एनआईएस कोचों को 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। अब तक इन्हें 7 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ी सैलरी तत्काल लागू हो गई है। पात्रता के मुताबिक मानदेय दिया जाएगा। मानदेय और बढ़ाने का मामला अभी चल रहा है।
- अजय अग्रवाल, उप निदेशक खेल

तय मानदेय के लिए जरूरी योग्यता
14 हजार मासिक
1- अर्जुन/द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता खिलाड़ी/ प्रशिक्षक
2- ओलंपिक/वर्ल्ड कप में प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ी/प्रशिक्षक
3- एशियाई/कॉमनवेल्थ/एफ्रो-एशियन/सैफ गेम्स में पदक विजेता और एनआईएस से नियमित कोर्स डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक

12 हजार मासिक
1- एशियाई/कॉमनवेल्थ/एफ्रो एशियन/सैफ गेम्स में पदक विजेता और एनआईएस से नियमित कोर्स का प्रशिक्षण डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक
2- ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक, जिन्होंने एशियाई, कॉमनवेल्थ और एफ्रो एशियन गेम्स में शिरकत की हो और एनआईएस से नियमित कोर्स डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/प्रशिक्षक

10 हजार मासिक
1- ऐसे खिलाड़ी/प्रशिक्षक, जिन्होंने एशियाई, कॉमनवेल्थ और एफ्रो एशियन गेम्स/सैफ गेम्स में शिरकत की हो या अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया हो।
2- एनआईएस से नियमित कोर्स डिप्लोमाधारी खिलाड़ी/ प्रशिक्षक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें