फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में दाखिले का मौका 15 तक

Thu, 04 Dec 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के जनवरी 2015 सत्र में दाखिला लेना चाहते हैं तो फिर आवेदन पत्र भेजने में देर न करें। आखिरी मौका 15 दिसंबर तक है, जिसमें छात्र अंडर ग्रेजएुट, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। खास बात यह है कि छात्रों को आवेदन पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में अलग-अलग उपलब्ध होंगे। साथ ही छात्रों को आवेदन पत्र में पिता के नाम के साथ-साथ मां का नाम लिखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, छात्र मास्टर इन फिलोस्पी, कंप्यूटर एप्लीकेशन,लाइब्रेरी साइंस, रूरल डेवलेपमेंट्र सोशल वर्क, एमएससी मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर एप्लीकेशन, एक्सटेंशन स्टडीज, पॉलिटिकल स्टडीज, पब्लिक एडमिनिस्टेशन, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, सोशलॉजी आदि मुख्य प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं।

इसके अलावा पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम में न्यूट्रीशियन एंड हेल्थ एजुकेशन, लाइब्रेरी, ऑटोमोशन, रूरल डेवलपमेंट इंवायरमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट, एजुकेशन जर्नलिज्म एप्लाइड आदि प्रोग्राम हैं। जबकि सर्टिफिकेट प्रोग्राम में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फूड एंड न्यूट्रीशियन, ह्यूमन राइट्स, रूरल डेवलपमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, एनजीओ मैनेजमेंट, होम बेस्ट हेल्थ केयर आदि शामिल हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए इग्नू की वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें