मुंबई जोन नागपुर जोन को 8 विकेट से हराकर बैंक ऑफ इंडिया इंटर जोन क्रिकेट ट्राफी को जीतने में सफल रहा। क्रिकेट स्टेडियम 16 में दोनों टीमों के बीच डे-नाइट मुकाबला खेला गया।
पहले खेलते हुए नागपुर जोन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन बनाए। परेश ने शानदार 97 रनों की नाबाद पारी खेली। समीर गुज्जर ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में विनीत ने 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
जवाब में मुंबई जोन की टीम ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को जीत लिया। विनीत ने 55 रन बनाए। समीर ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में नागपुर जोन से उमेश और परेश ने एक-एक विकेट चटकाए।