फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियंस ने सनराइजर्स को उसी के घर में हराया

Tue, 13 May 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 7 ट्वंटी-20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन


अपने घर में खेल रही हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 3 विकेट पर 157 रन का स्कोर बनाया।

जवाब में मुंबई ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मुंबई की यह 9 मैचों में तीसरी जीत है जबकि हैदराबाद की नौ मैचों में यह पांचवीं हार है।

रायडू ने सिमंस के साथ मुंबई को दिलाई जीत

हालांकि चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और ओपनर चिदंबरम गौतम सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मुंबई को इस शुरुआती झटके से लिडल सिमंस और अंबाती रायडू ने उबारा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 14.3 ओवर में 130 रन की नायाब साझेदारी कर मुंबई को शानदार जीत दिला दी। मुंबई की ओर से अर्धशतक लगाने वाले दोनों बल्‍लेबाजों ने 68-68 रन बनाए।

सिमंस ने 50 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों के साथ 68 रनों की पारी खेली। रायडू ने भी 46 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों के साथ धुआंधार 68 रन की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन

फिंच के बाद वॉर्नर की आतिशी पारी

इससे पहले हैदराबाद की शुरुआत भी खराब रही और कप्तान शिखर धवन 11 रन बनाकर चलते बने। लोकेश राहुल भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और 10 रन बनाकर आउट हो गए।

ऐसे में दूसरे छोर पर डटे ओपनर आरोन फिंच ने 62 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों के साथ 68 रन की पारी खेल टीम को संभाला।

वहीं आखिरी ओवरों में डेविड वॉर्नर ने 31 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ नाबाद 55 रन की आतिशी पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें