फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या खाकर खेल रहे हैं मैक्सवेल? इस बार टीम धोनी ढेर

Fri, 09 May 2014 09:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 7 में लगातार 6 मैच में जीत के साथ अजेय रथ पर सवार पंजाब किंग्स इलेवन ने पिछला मैच हारने के बाद एक बार फिर से जबर्दस्त अंदाज में वापसी की।
विज्ञापन


पंजाब की टीम टूर्नामेंट में अपने चहेते बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के दम पर चल रही है और इस मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई तूफान का बल्ला खूब चला।

मैक्सवेल की तूफानी पारी के आगे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स भी पस्त हो गई और उसे भी लगातार 6 मैचों में जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा।

IPL में तीसरी बार शतक से चुके मैक्सवेल

शानदार फॉर्म में चल रहे कंगारू बल्‍लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के धमाकेदार अर्द्धशतक से किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स के विजय अभियान पर ब्रेक लगाते हुए 44 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

कटक में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 231 रन बनाए जो आईपीएल 7 में अब तक का सर्वाधिक स्कोर है।

‘मैन ऑफ द मैच’ बने मैक्सवेल ने 38 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों के साथ 90 रन की तूफानी पारी खेली। इस सत्र में मैक्सवेल तीसरी बार शतक बनाने से चूके हैं और नर्वस नाइंटीज पर आउट हुए। वहीं जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट पर 187 रन ही बना सकी।

पंजाब के 13 छक्के तो चेन्‍नई के 4 छक्के

8 मैच खेल चुकी चेन्नई लगातार 6 मैच जीतने के बाद कोई मैच हारी है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी पंजाब ने ही चेन्नई को शिकस्त दी थी।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्‍नई के लिए मैच में वापसी करना आसान नहीं था लेकिन मध्य क्रम ने अंत त‌क साहसिक बल्‍लेबाजी करते हुए टीम की हार का अंतर जरूर कम किया।

फैफ डु प्लेसिस ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। जबकि सुरेश रैना (35), ब्रैंडन मैक्कुलम (33) और कप्तान धोनी (23) ने उपयोगी योगदान दिया लेकिन टीम की जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ। पंजाब के 13 छक्‍कों के जवाब में चेन्‍नई की पारी में महज 4 ही छक्के लगे।

सहवाग ने कर दी थी आतिशी पारी की शुरुआत

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने पर पंजाब के बल्‍लेबाजों ने ऐसी बल्‍लेबाजी शुरू की कि मानो रन बनाने की कोई हड़बड़ी हो। ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने महज 23 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 30 रन ठोक‌ ‌दिए।

हालांकि दूसरे ओपनर मनदीप सिंह कोई कमाल नहीं दिखा सके और 3 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

इसके बाद क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल का आगमन हुआ, लेकिन तेजी से रन बनाने में जुटे सहवाग भी चलते बने। पंजाब ने 38 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन

11 ओवर में मैक्सवेल-मिलर ने ठोके 135 रन

ग्लेन मैक्सवेल ने डेविड मिलर के साथ पारी को आगे बढ़ाया और उन्होंने आईपीएल में अपने तूफानी अंदाज को जारी रखा। चेन्‍नई का कोई भी गेंदबाज उनको काबू में रख पाने में नाकाम रहा।

मैच का मुख्य आकर्षण रहे ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर की तूफानी साझेदारी। दोनों बल्लेबाजों ने चेन्नई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 10.4 ओवर में 135 रन की साझेदारी की।

मिलर ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों के साथ 47 रन बनाए। आखिरी ओवरों में कप्तान जॉर्ज बैली ने सिर्फ 13 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ 40 रन की नाबाद धुआंधार पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें