फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर और मादा दोनों ही है ये बकरी! यकीन न हो तो पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने या तो किसी जीव के नर या फिर उसके मादा होने के बारे में सुना होगा। लेकिन इस बकरी की कहानी तो दुनिया के हर जीव से बेहद अलग है।
विज्ञापन


क्रोऐशिया के जोरान पेपरिक फॉर्म में एक ऐसी बकरी ने जन्म लिया है जो बकरा भी है और बकरी भी।

इस बकरी की पहली खासियल ये है कि इसके आठ पैर हैं। इसे अलग जानवरों के क्रॉस की मदद से ऐसा नहीं बनाया गया है। ये पैदा ही आठ पैरों के साथ हुई थी।

दोनों हैं गुप्तांग

बकरी के मालिक जोरान का ने जब बकरी की डॉक्टरी जांच कराई तो पता चला कि बकरी के मां के गर्भ में असल में दो जुड़वा बच्‍चे थे।

उन जुड़वा बच्‍चों में एक नर बकरी होनी थी और एक मादा। लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों बच्चे मां के गर्भ में ठीक से विकसित नहीं हो पाए।

ऐसे में जब बच्चे का जन्म हुआ तो दोनों के पैर एक बकरी में जा मिले और दोनों के गुप्तांग भी।

इस अनोखी बकरी के लेकर जोरान बड़े उत्साहित हैं।
विज्ञापन

नहीं बचेगी वो

डॉक्टरों का कहना है कि जोरान की ये अनोखी बकरी ज्यादा दिनों तक नहीं जी सकेगी। वो पहले से ही बहुत कमजोर है और हद से हद तीन सालों के लिए और जी सकती है।

इस बात को जानते हुए भी जोरान बकरी को बड़ा करना चाहते हैं और खुश हैं।

हैरतअंगेज! ये मेंढक पीठ से पैदा करता है बच्चे



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें