कोलकाता नाइटराइडर्स के आक्रामक बल्लेबाज मनीष कृष्णानंद पांडे ने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम में जगह बनाकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है।
महेंद्र सिंह धोनी और एकता बिष्ट के बाद मनीष पांडे भारतीय टीम में जगह बनाने वाले तीसरे उत्तराखंडी खिलाड़ी हैं। वे उन्मुक्त चंद की तरह अंडर-19 विश्व कप भी खेल चुके हैं। आईपीएल के पहले सत्र में शतक बनाकर मनीष पांडे ने क्रिकेट जगत में उपस्थिति दर्ज कराई थी।
बागेश्वर जिले के दफौट क्षेत्र के भीड़ी गांव के मूल निवासी मनीष का जन्म 10 सितंबर 1989 को नैनीताल में हुआ था। लेकिन पिता का ट्रांसफर हो जाने के कारण मनीष को यहां रहने का अधिक मौका नहीं मिल सका।
पिता का ट्रांसफर होने के बाद मनीष 15 साल की उम्र में बंगलुरू पहुंचे। यहां मनीष ने अपने बल्ले की चमक बिखेरी।