फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गरीबों से खिलवाड़ करने वालों के हाथ काट देंगे हम'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने शुक्रवार को एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया। राज्य के सरकारी डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ जो खिलवाड़ करेगा, हम उसका हाथ काट देंगे। सीएम ने कहा कि लोग हमें कमजोर समझते हैं।
विज्ञापन


हम गरीब घर से हैं, बुद्धू हैं, लेकिन पीएमसीएच में गरीबों के साथ लापरवाही करने वाले डॉक्टरों को हम घर बैठा चुके हैं।

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि हम गरीब परिवार में पैदा हुए हैं, हमें पता है गरीब इलाज के लिए कहां जाते हैं। सरकारी डॉक्टर अगर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाए तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गरीबों को तोहफा

सरकारी अस्पतालों की स्थिति को हर हाल में ठीक करना होगा। मौजूदा समय में सामाजिक आजादी की लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। हमें समझना होगा कि सभी इंसान एक जैसे हैं। अगड़े व पिछड़े का भेदभाव समाप्त करने के लिए सबको एकजुट होना होगा।

मुख्यमंत्री ने काली पूजा और दिवाली से ठीक पहले गरीबों के लिए एक तोहफे का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिहार के हर गरीब परिवार को तीन के बदले अब पांच डिसमिल जमीन मुहैया कराएगी।

साथ ही 20 हजार रुपये की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के गरीबों को भूमि व आवास उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के सौ परिवारों की आबादी वाले टोलों में पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें