फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

है दम तो जुड़िए किंग्स इलेवन पंजाब टीम संग

Sun, 01 Feb 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट आपका जुनून है और इस खेल में छाने के लिए मौके का इंतजार कर रहे हैं तो किंग्स इलेवन पंजाब आपका साथ देने के लिए तैयार है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मजबूत टीम किंग्स इलेवन पंजाब देश के दस राज्यों से 500 खिलाड़ियों का चयन करने वाली है।
विज्ञापन


आईपीएल में खेलने का मौका
हर राज्य से 50 क्रिकेटर चुने जाएंगे। देहरादून में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल पांच-छह फरवरी को होगा। चयनित खिलाड़ी किंग्स कप में भाग लेंगे, वहां प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा।

फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन इन दिनों अपनी ‘यूथ ब्रिगेड’ को मजबूत कर रही है। देहरादून में वुड्स यूनाइटेड और टेक शॉट इमेजिन के तत्वावधान में ट्रायल किया जा रहा है। इवेंट हेड पंकज पुरोहित ने बताया कि ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय मैदान में पांच-छह फरवरी को ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुल दस राज्यों में यह प्रक्रिया चल रही है। कुल 500 खिलाड़ी पहले ट्रायल में चुने जाएंगे, जिनमें से 50 दूसरे चरण में चयनित होंगे। ये 50 खिलाड़ी टीम की ओर से होने वाले किंग्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। इसके बाद मोहाली में फाइनल ट्र्रायल में पांच खिलाड़ी चुने जाएंगे। पुरोहित ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रदर्शन खिलाड़ियों को किंग्स इलेवन पंजाब में जगह दिला सकता है। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों के रजिट्रेशन की प्रक्रिया, शुल्क आदि की जानकारी जल्द दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें