फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौली टीम ने कबड्डी कप जीता, भंगड़ा टीम ने दिल

Sun, 10 Nov 2013 11:23 AM IST
अमर उजाला, बरवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की ओर से गांव बरवाला में आयोजित प्रतियोगिताओं में कबड्डी में मौली की टीम ने पहला और बरवाला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं, रस्साकशी मुकाबले में बरवाला की टीम ने पहला और मौली की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन टीमों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में मांगा राणा बरवाला को बेस्ट रेडर, दीपू मौली को बेस्ट कैचर और मनदीप बसौला को ऑल राउंडर चुना गया। मुख्य अतिथि अनिल विज, पूर्व सांसद रत्न लाल कटारिया और चेयरमैन ज्ञान चंद गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के समापन पर पंजाब पुलिस से आए मेजर हिन्दुस्तानी व मिस पूजा ने बुलेट पर करतब दिखाया। वहीं, भंगड़ा टीम ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया।
विज्ञापन


सोसाइटी के चेयरमैन ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व इस तरह की प्रतियोगिता गांव खटौली व श्यामटू में भी करवाई जा चुकी है। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया ने की।

इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान डीपी सोनी, वित्त सचिव वीरेंद्र मेहता, महामंत्री आरएन वर्मा, बीबी सिंघल, वीरेंद्र गर्ग, अशोक शर्मा खटौली, हरिपाल राणा, बहादुर सिंह सैनी, सरपंच बरवाला मीना देवी के पति संदल सिंह राणा, ब्लॉक समिति चेयरमैन के पति रणदीप राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जगदीश कश्यप, राजबीर व हेम सिंह बतौड़, रौनकी राम भगवानपुर, जितेन्द्र वर्मा, लाभ सिंह संधू, वकील सिंह, जोगिंद्र धीमान, श्याम लाल फिरोजपुर मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें