फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक जाने को तैयार सिटी का ये लाल

Sat, 09 Nov 2013 11:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के घुड़सवार जोरावर चीन में होने वाले यूथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


यूथ ओलंपिक में शामिल होने के लिए उन्हें एफईआई वर्ल्ड शो जंपिंग चैलेंज-2013 में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसके लिए वे दो साल से जर्मनी के मार्क्स टेरब्राक में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

दसवीं कक्षा के छात्र जोरावर (16) घुड़सवारी में अपने में बड़ों को शिकस्त देकर कई मेडल हासिल कर चुके हैं।

जोरावर शो जंपिंग में भारत के तीन नंबर पर और अंडर-18 में भारत के नंबर वन घुड़सवार हैं। जोरावर की छोटी बहन वसुंधरा थियारा गोल्फ खिलाड़ी हैं।

वे नेशनल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ में कई ट्रॉफियां बटोर चुकी हैं। जोरवार ने तीन साल की उम्र में घुड़सवारी छह साल की उम्र में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने 2012 में जर्मनी में इंटरनेशनल होर्स शो में पांच इवेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने ड्रेसेज इवेंट में प्रथम और शो जंपिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इस होर्स शो में दुनिया भर से 500 से अधिक घुड़सवारों ने हिस्सा लिया था।

भारत में होर्स राइडिंग का कम स्कोप
जोरावर ने कहा कि भारत में कम लोग ही होर्स राइडिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं। विदेशों में हर महीने घुड़सवारी के टूर्नामेंट का आयोजन होता हैं। इसमें प्रोफेशनल घुड़सवार हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


जर्मन घोड़ी पर करते हैं सवारी
जोरावर अपनी पसंद की जर्मन घोड़ी पर सवारी करते हैं। उन्होंने इसका नाम फ्रेंच भाषा में अवेन्यूर रखा हैं। इसी पर वे प्रतियोगिताआें में हिस्सा लेते हैं।

जोरावर जर्मनी में ट्रेनर मार्केसो और भारत में मेजर जेएस आहलुवालिया से ट्रेनिंग लेते हैं।

शहर के घुड़सवार का लक्ष्य
जोरावर का लक्ष्य 2018 में होने वाले एशियन गेम्स और 2020 में होने वाले ओलंपिक में भारत के लिए घुड़सवारी में खेलना हैं। जोरवार ने कहा कि वह इसके लिए अभी से कमर कसे हुए हैं और रोजाना कड़ी ट्रेनिंग लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें