सेंट जेवियर्स स्कूल-44 में दो दिवसीय चंडीगढ़ चेस चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। चैंपियनशिप चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई।
इसमें विभिन्न स्कूलाें के 50 खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। रविवार को विभिन्न वर्गों के अंतिम दौर के मुकाबले खेले गए। लड़काें के अंडर-15 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 के जसकीरत सिंह पहले स्थान पर रहे। अनुभव दूसरे और गगनदीप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियाें के अंडर-15 वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल की तारिणी गोयल पहले स्थान, कशिश दूसरे, सौम्या तीसरे स्थान पर रही।
वहीं अंडर-7 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल-40 के अर्नव ने बाजी मारी। रौनक चौधरी दूसरे, राघव चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में विजेता खिलाड़ियों को चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के प्रधान एपी सक्सेना ने प्राइज दिए।