फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में एटीएम लगाने से कतरा रहे हैं बैंक

Mon, 16 Jun 2014 01:28 PM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें से ज्यादातार शाखाएं ग्रामीण इलाकों की हैं, जहां पर बैंक एटीएम नहीं लगा पाए हैं। लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने वाले बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज, देना बैंक जैसे बड़े बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा मामलों के विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2013 तक बैंकों की शाखाओं के आधार पर 34,688 एटीएम लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

इसमें से केवल 25,331 एटीएम ही लग पाए हैं। बैंकों को 34 हजार का लक्ष्य मार्च 2014 तक पूरा करना था। सूत्रों के अनुसार बचे 9 हजार से ज्यादा एटीएम प्रमुख रूप से ग्रामीण इलाकों में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में एटीएम नहीं लगाने पर पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि ग्रामीण इलाकों में हर शाखा पर एटीएम लगाना बैंकों के लिए फायदेमंद नहीं है। अधिकारी के अनुसार एटीएम की लागत और उसके रख-रखाव का खर्च शाखा के कारोबार की तुलना में कई स्थानों पर कम है, जिसे देखते हुए ज्यादातर बैंको ने शुरू में शहरी इलाकों में इस लक्ष्य को पहले पूरा किया है।

अधिकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय ने ग्रामीण इलाकों में एटीएम लगाने को शाखा के आधार पर पहले से तय नियम में किसी तरह का बदलाव करने से फिलहाल इंकार कर दिया है।

कौन है कितने पीछे
इलाहाबाद बैंक 1,950 एटीएम, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 1,620 एटीएम , सिंडीकेट बैंक 1,085 एटीएम बैंक ऑफ इंडिया 744 एटीएम, एसबीआई 696 एटीएम, पीएनबी 499 एटीएम, इंडियन ओवरसीज बैंक 553 एटीएम, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया 503 एटीएम प्रमुख रुप से नहीं लगा पाए हैं।

यूपीए सरकार ने तय किया था लक्ष्य
देश के हर बैंक की शाखा पर यूपीए सरकार ने एटीएम लगाने का लक्ष्य तय किया था। जो कि प्रमुख रूप से डीबीटी स्कीम को ध्यान में रखकर तय किया गया था। वित्त मंत्रालय डीबीटी स्कीम को बिना आधार कार्ड के जरिए फिर से फिर से लागू करना चाहता है। जिसे देखते हुए वह हर शाखा पर एटीएम लगाने के लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं करने के पक्ष में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें