टॉप सीड टैराडॉन ने ताईपे के वी डी लीन को हराकर आईटीएफ ग्रेड-3 टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
टूर्नामेंट चंडीगढ़ के लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) सेक्टर 10 में आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को लड़के और लड़कियों के वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
लड़कों के वर्ग में फाइनल को लेकर जबरदस्त टेनिस मुकाबले देखने को मिले। इनमें पहला सेमीफाइनल टॉप सीड टैराडॉन और ताईपे के वी डी लीन के बीच खेल गया।
मैच में वी डी लीन ने पहला सेट 6-2 से जीत लिया। इसके बाद टॉप सीड टैराडॉन ने मैच में दोबारा से जबरदस्त वापसी करते हुए अगला सेट 6-1 से जीत लिया।
तीसरे और निर्णायक सेट में एक बार दोनो खिलाड़ी अंत तक बराबरी पर रहे, लेकिन टैराडॉन टाईब्रेकर के जरिए 7-5 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 4 वरीयता प्राप्त एक्ऐंडर ने 2 वीरयता प्राप्त लीग यू रिचडर्स को 6-2, 4-6, 6-4 से जीतकर फाइनल में पहुंचे।
वहीं लड़कियों के सेमीफाइनल में प्रांजल ने करमन कौर को 3-6, 7-0,6-0 से हराकर दिया। दूसरे सेमीफाइनल में भूनयावी थमचाईवत ने वसंती को शिदें को 6-4,6-4 से हरा दिया।