फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में लगातार चौथी हार टालना चाहेगी दिल्ली

Fri, 09 May 2014 06:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सत्र में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रबंधकों ने इस सत्र में टीम का पूरा चेहरा ही बदल डाला।
विज्ञापन


लेकिन चेहरा बदल डालने के बावजूद टीम का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है और इस बार भी आधा संस्करण बीत जाने के बाद टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही है।

फिरोजशाह कोटला के अपने घरेलू मैदान पर हार की हैट्रिक लगा चुकी दिल्ली का शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम मुकाबले में भी यदि यही प्रदर्शन एक बार फिर जारी रहता है तो नॉकआउट तक पहुंचने के लिए उसकी राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन

बेहद कमजोर है दिल्‍ली की गेंदबाजी

दिल्ली के 8 मैचों से अब तक केवल 4 अंक हैं। दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी है। मोहम्मद शमी, वायने पर्नेल और जयदेव उनादकट जैसे स्टार गेंदबाजों के बावजूद टीम लक्ष्य का बचाव नहीं कर पा रही है।

इसके अलावा कप्तान केविन पीटरसन का खराब फॉर्म भी लगातार टीम के लिए चिंता बनी हुई है। उपकप्तान दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन अब तक कोई सराहनीय नहीं रहा है।

हालांकि ओपनर क्विंटन डी कॉक, मुरली विजय और जेपी डुमिनि ने अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

गेंदबाजी-बल्‍लेबाजी दोनों में मजबूत हैं सनराइजर्स

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की बात है तो उसने पिछले मैच में कम स्कोर बनाने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को 32 रन से हराया था जिससे उसे काफी भरोसा मिला होगा।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सही समय पर लय में लौट आए हैं जो दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो शिखर धवन, आरोन फिंच, डेविड वार्नर और डेरेन सैमी से निपटना दिल्ली के आसान नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें