फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB ने MI को पीटा, दर्ज कराई लगातार दूसरी जीत

Sat, 19 Apr 2014 07:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 7 का पांचवां मुकाबला लो स्कोरिंग वाला रहा लेकिन गेंदबाजों ने मैच का रोमांच बनाए रखा था। मुंबई से मिले 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने 17 रन पर अपने 3 शीर्ष विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद ओपनर पार्थिव पटेल (नाबाद 57) और एबी डीविलियर्स (नाबाद 45) ने टीम को झटकों से रोका और लक्ष्य के पार पहुंचाया। बंगलोर ने यह लक्ष्य महज 3 विकेट खोकर 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। पटेल ने 45 गेंदों में 7 चौके भी लगाए, जबकि डीविलियर्स ने अपनी पारी में 3 चौका और 1 छक्का जड़ा।

इससे पहले गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन ही बना सकी थी। मुंबई की ओर से अंबाती रायडू ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।

दहाई भी नहीं बना सके मुंबई के 5 बल्‍लेबाज

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद बल्‍लेबाजी को उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत तो अच्छी रही और 7 ओवर में टीम ने 2 विकेट पर 52 रन जोड़ लिए थे लेकिन इसके बाद उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।

ओपनर माइक हसी (16) और आदित्य तारे (17) के आउट होने के बाद रोहित शर्मा (2) और कीरोन पोलार्ड (3) सस्ते में आउट हो गए। अंबाती रायडू (35 रन, 37 गेंद) को छोड़कर कोई भी बल्‍लेबाज बंगलोर के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। इस कारण पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद मुंबई महज 115 रन ही बना सकी।

मुंबई की ओर से पांच बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा पार किए बगैर ही आउट हो गए। बंगलोर की ओर से तीन गेंदबाजों को 2-2 सफलता मिली। यजुवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके। चहल के अलावा मिचेल स्टॉर्क और वरुण आरोन ने भी 2-2 विकेट निकाले।
विज्ञापन

आज के मैच में भी क्रिस गेल नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अपना पहला मैच जीत चुका है। जबकि मुंबई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

आरसीबी ने इस मैच में भी क्रिस गेल को अंतिम 11 में शामिल नहीं किया है। वह पहले मैच में भी नहीं खेले थे। वह पीठ की दर्द से परेशान हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें