फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार जोनल टूर्नामेंट में दिखेगा उत्तराखंड का दम

Mon, 28 Apr 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने का राज्य के युवाओं का सपना जल्द पूरा हो सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने जोन बनने के पहले साल ही उत्तराखंड को इंटर जोनल टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर दिया है।

12 मई से शुरू होने वाले इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहली बार उत्तराखंड के क्रिकेटर भी दम दिखाते नजर आएंगे। टूर्नामेंट में बरेली और मेरठ जोन की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का 12वां जोन बनाने के बाद पहली बार 12वें जोन के इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकट टूर्नामेंट का आयोजन देहरादून में हुआ।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यूपीसीएन ने उत्तराखंड को अंडर-16 आयु वर्ग की इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ देहरादून के सचिव कुमार थापा ने बताया कि 12 से 14 मई तक अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुकाबले खेले जाएंगे।

उत्तराखंड की टीम का चयन 9 मई को दो दिवसीय कैंप के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंटर जोनल टूर्नामेंट में देहरादून की टीम मेरठ और बरेली जोन के भी मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव को लेकर उत्तराखंड के इस जिले में भड़का माओवाद

टूर्नामेंट के बाद इंटर मेगा जोनल टूर्नामेंट के लिए तीनों जोन की एक टीम बनेगी। वहीं अंडर-19 वर्ग की इंटर जोनल प्रतियोगिता 5 व 6 मई को मेरठ में आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें