फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT परीक्षा पिछले साल के पेपर भी होंगे कारगर

Mon, 28 Apr 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चार मई 2014 को आयोजित होने जा रही ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(एआईपीएमटी 2014) में अब केवल छह दिन बचे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

ऐसे में परीक्षा की आखिरी तैयारी में गत वर्षों के प्रश्न पत्र भी कारगर साबित हो सकते हैं। परीक्षा में एनसीईआरटी की किताबें बेहतर स्कोरिंग साबित होंगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ अहम बातें ऐसी हैं जो कि तीन घंटे की इस परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकती हैं।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

- छात्रों को एनसीईआरटी किताबों से तैयारी पर फोकस करना चाहिए। एनसीईआरटी बुक्स में दिए गए डायाग्राम भी अहम साबित हो सकते हैं।

- गत वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो ह्यूमन फिजियोलॉजी, बायोमालिक्यूल्स, बायोटेक्नोलॉजी टॉपिक्स से काफी संख्या में सवाल पूछे गए हैं। इस लिहाज से किसी भी टॉपिक को कम न आंकें।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

- तैयारी करते वक्त इंफोर्मेशन आधारित टॉपिक्स भी अहम हो सकते हैं। मसलन, अनिमैलिया, मोर्फोलॉजी ऑफ एनिमल्स जैसे इंफोर्मेटिव टॉपिक्स भी परीक्षा में आपको चौंका सकते हैं।
विज्ञापन


- किसी भी टॉपिक को पूरा पढ़ने के बाद उससे जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्नों को जरूर तैयारी में शामिल करें। टॉपिक्स से जुड़े यह प्रश्न न केवल एनसीईआरटी बल्कि दूसरी किताबों से भी लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव को लेकर उत्तराखंड के इस जिले में भड़का माओवाद

- किसी भी प्रश्न को न केवल गंभीरता से पढ़ें बल्कि उसके बारे में सोचने की प्रक्रिया भी अमल में लानी चाहिए। सवाल गलत समझ आने पर निश्चित तौर पर इसका जवाब भी गलत हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें