हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से कुरुक्षेत्र में आज से शुरू हुई भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के करीब 400 खिलाड़ी भाग लें रहे हैं। उद्घाटन कुरुक्षेत्र के डीसी ने आज सुबह 11 बजे किया।
इन राज्यों की 15 टीमों के सदस्य कुरुक्षेत्र के द्रोणचार्य खेल के मैदान में पहुंच चुके हैं। कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य व केयू के खेल प्रांगण में यह प्रतियोगिता होगी।
प्रतियोगिता में 22 राज्यों चेन्नई आरएसबी, राजस्थान, अरुणाचल, हैदराबाद, अहमदाबाद, इंदौर, कोलकाता, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, सिकंदराबाद, आंध्र प्रदेश, मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लें रहे हैं।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षकों व अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था कृष्णा धाम, संत राम अरोड़ा धर्मशाला तथा सिख मिशन में की है। प्रतियोगिता के दौरान 42 अधिकारी व 17 तकनीकी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।