फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में चाकू घोंपा, भतीजी भी ले उड़ा

Mon, 17 Feb 2014 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नागपुर में एक चोर से शादी करने से इंकार किए जाने के पर लड़की को चाकू घोंप देने और फिर उसकी भतीजी को अगवा कर लेने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
विज्ञापन


बता दें कि सूर्यप्रकाश वजनघाटे पर पहले से चोरियों के कई मामले दर्ज हैं और पिछले कुछ महीनों से वो अपनी चिकन की दुकान चला रहा था।

गोधनी के रेलवे कॉलोनी के नजदीक म्हाड़ा कॉलोनी में रहने वाली सुनीता को वो रोज वहां से आते जाते देखता था और तभी उसे अपना दिल दे बैठा।

पुलिस ने भतीजी के अगवा हो जाने पर जब अपनी जांच शरू की तो पाया कि सुनीता बीते कुछ दिनों में सूर्यप्रकाश की दोस्त बन गई थी। लेकिन दोस्ती का ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और बीए में पढ़ने वाली सुनीता ने सूर्यप्रकाश को मिलना कम कर दिया।
विज्ञापन


फिर एक दिन सूर्यप्रकाश अचानक ही सुनीता के घर घुस आया और उससे अपने साथ भागकर शादी करने के लिए कहा।

सुनीता ने जब सूर्यप्रकाश की इस इच्छा को मानने से इंकार की दिया तो आरोपी ने सुनीता के पेट में चाकू घोंप दिया और उसकी ढ़ाई साल की भांजी को बाइक से अगवा कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सुनीता ने मामले को लेकर पुलिस की मदद ली। पुलिस ने सुनीता की भांजी को ढूंढ़ लिया है लेकिन सूर्यप्रकाश की खोज अभी जारी है।  

                                  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें