फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑस्ट्रेलिया पर टूटा भारत का कहर

Sat, 18 Oct 2014 08:33 PM IST
जोहोर बाहरू/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह के लगातार दूसरे मैच में तीन गोल की बदौलत अंडर-21 सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया।
विज्ञापन


जबरदस्त फॉर्म में चल रही मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने 6-2 से जीत हासिल कर फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। पांच मैचों में भारत की यह चौथी जीत है। फाइनल में रविवार को अब भारत का मुकाबला ग्रेट ब्रिटेन से होगा।

भारत को मैच के छठे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया जिस पर मलयेशिया के खिलाफ पिछले मैच में हैट्रिक लगाने वाले डिफेंडर हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं की और टीम को बढ़त दिला दी। तीन मिनट बाद ही परविंदर सिंह ने एक शानदार पास को बेहतरीन अंदाज में गोल पोस्ट के अंदर डालकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन


इस दो गोल के बाद जैसे भारतीय टीम का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया और 19वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा पंक्ति को बेहतरीन अंदाज में भेदा। चार मिनट बाद बारी पवन कुमार की थी जिन्होंने शानदार पास पर मौका भुनाने में कोई गलती नहीं की और चौथा गोल कर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला गोल मैच के 25वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर ब्रैंडन हार्नर ने ठोका। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दो मिनट बाद ही भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडरों ने रोक दिया।

रेफरी ने बाद में इसे पेनाल्टी स्ट्रोक में तब्दील कर दिया जिसे हरमनप्रीत ने आसानी से गोल पोस्ट तक पहुंचा दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का देखने को मिला। हालांकि इस बार भी बाजी पहले भारत ने मारी और 44वें मिनट में हरमनप्रीत ने पांचवां गोल ठोक दिया। 64वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक और गोल ठोका जो मैच का उनका तीसरा गोल था।

टूर्नामेंट में हमारा यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच था। लड़कों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और बेहतरीन टीम वर्क का नजारा पेश करते हुए ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम पर अपना वर्चस्व साबित किया। इस जीत के बाद ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ फाइनल से पहले हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। हमारा ध्यान अब खिताब की रक्षा करने पर है। - हरेंद्र सिंह, कोच, भारत
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें