फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रिहा हुईं जयललिता

Sat, 18 Oct 2014 07:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री ओर एआईएडीएमके की प्रमुख जयललिता को बैंगलौर जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


उनकी रिहाई की ख़बर सुनकर अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जेल के बाहर मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वन भी मौजूद थे।

27 सितंबर से जेल में बंद जयललिता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी जिसकी 17 अक्टूबर को सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने जयललिता को सशर्त जमानत दे दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जयललिता को ज़मानत देने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि वे सभी काग़ज़ी कार्रवाई पूरी कर दो महीने के भीतर कर्नाटक हाई कोर्ट में अपील करें।
विज्ञापन


इससे पहले 27 सितंबर को बैंगलौर के ट्रायल कोर्ट ने जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार देते हुए चार साल की जेल और 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भरने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि जयललिता को 21 दिन जेल में काटकर बाहर आई हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें