फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत की हैट्रिक से भारत जीता

Thu, 16 Oct 2014 09:57 PM IST
अमर उजाला/जोहोर बाहरू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक की बदौलत भारत ने अंडर-21 सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलयेशिया को 4-2 से हरा दिया। हरजीत सिंह की कप्तानी में पिछले मैच में पाकिस्तान को 6-0 से रौंदकर जबरदस्त फॉर्म में चल रही भारतीय टीम का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा।
विज्ञापन


इस जीत के बाद भारत ने खिताबी मुकाबले के लिए भी अपना दावा मजबूत कर लिया है। हालांकि मैच में भारत की मुश्किल एक समय तब बढ़ गई थी जब 2-0 की बढ़त बना लेने के बाद मलयेशिया ने हाफ टाइम तक स्कोर 2-2 कर दिया। लेकिन, 55वें मिनट में हरमनप्रीत ने अपनी हैट्रिक से टीम को एक बार फिर बढ़त दिला दी।

65वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और वरुण कुमार ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए बढ़त दोगुनी कर दी। यह बढ़त अंत तक कायम रही और भारत ने एक और मैच में जीत हासिल कर खुद को खिताबी मुकाबले के करीब पहुंचाया।
विज्ञापन


भारत अब अपने आखिरी लीग मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इस मैच में जीतने के बाद टीम आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी।

टीम के प्रदर्शन से खुश कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि तनावपूर्ण परिस्थितियों में जिस तरह का प्रदर्शन खिलाड़ियों ने किया उससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें