फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतुके बयान से परहेज करें हेयर नहीं तो करूंगा कानूनी कार्रवाई ः हरभजन

Thu, 16 Oct 2014 09:35 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डरेल हेयर को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने दोबारा अपने बेतुके बयान से उनके सम्मान को क्षति पहुंचाने की कोशिश की तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


हेयर ने हाल ही में कहा था कि 90 के दशक में कई गेंदबाज चकिंग करते थे जिसमें उन्होंने हरभजन के साथ ही सक्लैन मुश्ताक और मुथैया मुरलीधरन का भी नाम लिया था।

हेयर के बयान से बेहद नाराज हरभजन ने कहा, ‘मेरे पास हेयर की बेवकूफी के लिए समय नहीं है। कौन है ये आदमी? क्या यह आईसीसी से भी बढ़कर है? लेकिन, अगर उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर मेरी प्रतिष्ठा और उपलब्धियों को क्षति पहुंचाने के लिए दोबारा कोई विवादित बयान दिया तो मैं बीसीसीआई से बात कर उनके खिलाफ जरूर कानूनी कार्रवाई करूंगा।’
विज्ञापन


कैरियर के शुरुआती दौर में हरभजन के हेयर के साथ संबंध कोई खराब भी नहीं थे लेकिन उन्होंने जिस तरह एक ही चश्मे से सबको देखने की कोशिश की है उससे वह बेहद नाराज हैं।

413 टेस्ट और 259 वनडे विकेट ले चुके हरभजन ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि 2005 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के बी फोस्टर की निगरानी में और 1999 में इंग्लैंड में फ्रेड टिटमस की निगरानी में मुझे बायो मैकेनिक टेस्ट से गुजरना पड़ा था। आईसीसी के पास मेरी सारी रिपोर्ट है फिर भी यह पूर्व अंपायर मेरी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाना चाह रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर पहुंचने के लिए 14 साल कठिन मेहनत करने पड़े हैं और कोई खास इंसान इसे झटके में खतम नहीं कर सकता।’
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें