फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बिलियर्ड्स रैंकिंग में आर्यन नंबर वन

Sat, 28 Dec 2013 09:19 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलियर्ड्स रैंकिंग के सब जूनियर कैटेगरी में पंचकूला के आर्यन अग्रवाल ने हरियाणा में नंबर वन का खिताब हासिल किया है।
विज्ञापन


उन्हें 28वीं हरियाणा स्टेट रैंकिंग बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैंपियनशिप में यह मुकाम मिला और महज दो साल के खेल कैरियर में आर्यन ने यह खिताब हासिल किया हैै।

अब तक आर्यन राज्य में चौथे स्थान पर थे। इस स्टेट गेम्स के आधार पर फरवरी 2014 लखनऊ में होने वाले बिलियर्ड्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हुआ है। हरियाणा से इस कैटेगरी में आर्यन एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 वर्षीय आर्यन अग्रवाल ने बताया कि हमेशा अपने से ज्यादा अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ खेलने से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी है।

इस उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह नेशनल लेवल के गेम्स के लिए रोजाना चार से पांच घंटे की प्रैक्टिस करते हैं।

उन्होंने बताया कि पूरे दिन की पढ़ाई और भागदौड़ से थकने के बाद जब एक फ्रेम बिलियर्ड्स खेलता हूं तो सारी थकान दूर हो जाती है।

लेकिन, इसमें ही कैरियर बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस खेल से खुशी मिलती हो, उसे कैरियर के रूप में नहीं देखना चाहिए। क्योंकि इसे प्रोफेशन बनाने से धीरे-धीरे आदत और उसके बाद लालच आने लगता है।

वह इसे बिना प्रोफेशन में लाए ही अपना 100 प्रतिशत दे सकते हैं और इससे खुशी भी बरकरार रहेगी। फिलहाल, वह एनडीए की भी तैयारी कर रहे हैं।

क्या है बिलियर्ड्स ?
इस गेम्स में मैच के दौरान दो खिलाड़ी खेल सकते हैं। इसमें तीन गेंद होती है। सफेद, रेड और येलो। हर व्यक्ति की अपनी एक गेंद होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें