फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में हरिद्वार का जीत से आगाज

Sat, 23 Jan 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान और खेल विभाग हरिद्वार की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में 19 वर्षीय बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने किया। पहले मैच में हरिद्वार ने गोपेश्वर को हराया। प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


पहला मैच गोपेश्वर और हरिद्वार के मध्य खेला गया। जिसमें हरिद्वार ने गोपेश्वर को 12-0 से हरा दिया। द्वितीय मैच कोटद्वार और काशीपुर के मध्य खेला गया जिसमें काशीपुर ने कोटद्वार को 5-0 के अंतर से हराकर जीत प्राप्त की।

खेल मंत्री रहे मौजूद
इस अवसर पर खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य स्तर पर लगातार खेलों के आयोजन होने से उत्तराखंड  के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना एवं राज्य के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए हमारे पास अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें