फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीवासियों को जिम के लिए नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़

Tue, 03 Jun 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को अब फिट रहने के लिए चंडीगढ़ की जिमों में नहीं जाना नहीं पड़ेगा। बल्कि फेज-11 स्थित एबसोल्यूट फिटनेस जिम में ही लोगों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेगीं। जिम का सोमवार को पंजाबी फिल्म अभिनेता युवराज हंस, नवराज हंस और गुरलीन चौपड़ा ने शुभांरभ किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में नवराज हंस ने बताया कि आजकल लगभग 80 प्रतिशत युवा पीढ़ी का जिम जाने में रुझान हैं। यह काफी जरूरी भी हैं। क्योंकि शरीर के फिट होने से ही हम सारे काम को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। गुरलीन चौपड़ा ने कहा कि महिलाएं अक्सर घर के कामों में उलझी रहती हैं।

इस कारण वह अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पातीं। उन्हें भी जिम का सहारा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं लगता कि मोहाली में कहीं इतनी बेहतर सुविधाएं देने वाला जिम होगा। नवराज हंस ने कहा कि वह पहले जिम नहीं जाते थे। लेकिन बाद में उन्होंने इसकी अहमियत को समझा।
विज्ञापन


इसके बाद जिम उनकी रूटीन बन गया। जिम प्रमोटर हरनिधन सिंह ने बताया कि उनके जिम में 2013 के मिस्टर चंडीगढ़ रह चुके अनुराग ठाकुर, जो कि जिम के माहिर हैं, ट्रेनिंग देंगे।

जिम में मिलेंगीं यह सुविधाएं
एबसोल्यूट फिटनेस जिम में स्पा, जिम कार्डियो, एरोबिक्स और अन्य इंटरनेशनल स्तर की सुविधाएं मिलेंगीं। जिम में मेंबर्स को खास तौर पर बीपी ऑर्थो ज्वाइंट प्रॉब्लम वाले लोगों को उनकी प्रॉब्लम के हिसाब से फिजिकल एक्सरसाइज कराई जाएगी। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर वर्ग के लोग फिजिकल फिटनेस के बेहतरीन पैकेज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें