फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कॉमनवेल्थ गेम्स में हो गोल्फ तो बढ़ेंगे मेडल'

Thu, 24 Jul 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में गोल्फ कोर्स की संख्या 400 के पास है। वहीं यूएसए में 10 हजार के करीब गोल्फ कोर्स हैं। देश में गोल्फ को और अधिक प्रमोट किया जाना चाहिए, ताकि आने वाले समय में और अधिक प्रतिभाशाली गोल्फर्स उभर कर सामने आ सकें। यह कहना है युवा गोल्फर फिरोज ग्रेवाल का। उनका चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन


यह गेम्स सिंतबर में कोरिया में खेले जाएंगे। इसके साथ ही फिरोज अगस्त में चीन में यूथ ओलंपिक और जपान में होने वाले वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप में भी प्रतिभा दिखाएंगे। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में बुधवार को एक प्रेस वार्ता में फिरोज ने कहा कि देश में गोल्फ के अधिक से अधिक टूर्नामेंट होने चाहिए।

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्फ शुमार हो
फिरोज ग्रेवाल केअनुसार, हाल ही में गोल्फ को ओलंपिक में शुमार किया गया है। कॉमनवेल्थ में भी इसे शामिल किया जाना चाहिए। इनके अनुसार भारतीय टीम काफी शक्तिशाली है और कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने में कामयाबी मिलेगी। फिरोज ने कहा कि बुधवार से शुरू होने जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग, रेसलिंग, मुक्केबाजी में खिलाड़ी मेडल जीत सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम के अनुसार अभ्यास कर रहा हूं
फिरोज ने बताया कि कोरिया में वह पिछले साल अक्टूबर में खेला था। वहां पर हवा का बहाव काफी तेज रहता है। इसके लिए लो शॉट मारने की तैयारी करने में जुटा हूं। उनके अनुसार वह वह सीजीए में इन दिनाें कोच जैसी ग्रेवाल से ट्रेनिंग ले रहे हैं।

रैकिंग कोई मायने नही रखती
डीएवी स्कूल 15 के 12 कक्षा के छात्र की जूनियर में 1 पायदान पर है। इनके अनुसार मेरे लिए रैकिंग कोई मायने नही रखती। टूर्नामेंट के दिन आपकी परफॉरमेंस ही आगे लेकर जाती है।

गोल्फ क्लब ने किया सम्मानित
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल होने पर गोल्फ क्लब के प्रधान बीएस गिल ने फिरोज ग्रेवाल को ट्रॉफी केरूप में मोमेंटो देकर सम्मनित किया और क्लब के अन्य मेंबर्स ने शुभकामनांए भी दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें