फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अभिनव' रेस्ट के मूड में गोल्डन शूटर बिंद्रा

Tue, 29 Jul 2014 07:28 PM IST
अरविंद वाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कामनवेल्थ गेम्स के टाइट शेड्यूल ने ओलंपियन शूटर अभिनव बिंद्रा को थका डाला है। न तो वह किसी से बात करना चाहते हैं न ही किसी से मिलने के लिए समय दे रहे हैं।
विज्ञापन


घर में भी वह एकांतवास ही चाहते हैं। ओलंपियन शूटर अभिनव बिंद्रा मंगलवार को जीरकपुर स्थित बिंद्रा फार्म हाउस पहुंच गए। वह यहां पर करीब 12 बजे पहुंच गए। उनके साथ उनकी मां बबली बिंद्रा, पिता एएस बिंद्रा थे। परिवार के सभी सदस्य नई दिल्ली से चंडीगढ़ आए हैं।

बिंद्रा फार्म हाउस में रेस्ट करेंगे शूटर

बिंद्रा फार्म हाउस के गेट पर पहुंचते ही अभिनव बिंद्रा की लग्जरी गाड़ी एक सेंकेंड के लिए भी नहीं रुकी। एक गाड़ी में अभिनव के पिता एएस बिंद्रा और अभिनव बिंद्रा और दूसरी कार में उनकी मां बबली बिंद्रा बैठी थीं। बिंद्रा फार्म हाउस के सुरक्षा कर्मचारियों को पहले ही आगाह कर दिया गया था। निर्देश यह था कि गाडिय़ां एक सेंकेंड भी नहीं रुकेंगी।

सुबह दस बजे से ही बाहर झाड़ू कर दिया गया और वहां सामने लगे कांटों को हटा दिया गया। अभिनव की शान में कोई गुस्ताखी न हो इसके लिए हर चीज को बेहद बारीकी से आब्जर्व करने के लिए बिंद्रा फार्म हाउस के मैनेजर एसके सिंह मुस्तैद हो गए।

जैसे ही बारह बजा वैसे ही दनदनाती हुई दो गाडिय़ां करीब चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मुड़ी और सीधे गेट के भीतर। गाडिय़ों के पहुंचते ही दो कर्मचारियों ने गेट खोला तो तीन सलाम करने की मुद्रा में खड़े हो गए।
विज्ञापन

थोड़ा समय लगेगा साहब से मिलने में

कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले ओलंपियन शूटर अभिनव बिंद्रा थक गए हैं। बिंद्रा फार्म हाउस के मैनेजर एसके सिंह के अनुसार अभिनव की तबियत थोड़ी खराब हो गई थी। वह दो दिन तक घर में ही रेस्ट करेंगे।

जानकारी के अनुसार जैसे ही अभिनव घर के भीतर पहुंचे तो बिंद्रा फार्म में उनके कमरे के सभी सेवादारों को हटा दिया गया। अभिनव के पिता एएस बिंद्रा ने कहा कि अभी अभिनव थके हैं, दिल्ली में तो पत्रकारों को बाउट दे चुके हैं और अब थोड़ा रेस्ट करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें