फुटबॉल के दीवानों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्टेडियम में ऑल इंडिया हाइलैंडर्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट होने जा रहा है।
11 टीमें करा चुकी हैं रजिस्ट्रेशन
प्रतियोगिता के लिए अब तक मणिपुर, झारखंड, पंजाब, दिल्ली, वाराणसी, भोपाल सहित 11 टीमें रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं, औरों के भी आने की उम्मीद है। टूर्नामेंट 14 दिसंबर से शुरू हो होगा।
हल्द्वानी फुटबॉल यूनाइटेड सोसाइटी के आर्गेनाइजर सेक्रेट्री एमएस फर्स्वाण ने बताया कि कुमाऊं में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए ये टूर्नामेंट कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में पंजाब पुलिस, उत्तराखंड पुलिस, सीआरपीएफ जालंधर, एमपी-11 भोपाल, डीएफए वाराणसी, डीएफए नैनीताल, डीएफए देहरादून, एफसीआई हैडक्वाटर दिल्ली, सेल एकेडमी बोकारो झारखंड, दलबीर एकेडमी पंजाब और यूथ फुटबाल आर्गेनाइजेशन मणिपुर की टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
टूर्नामेंट का शुभारंभ भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता करेंगे। टूर्नामेंट में सारे मैच फीफा मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे। सोसाइटी के अध्यक्ष वीरेंद्र ह्यांकी, गिरीश मेलकानी, उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, सत्यप्रकाश भट्ट, प्रकाश चंद्र, मनोज जोशी, आरएस बिष्ट आदि तैयारियों में लगे हैं।