फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP में आएंगी दिग्गज कांग्रेसी जयंती नटराजन?

Thu, 04 Dec 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता जयंती नटराजन को भाजपा में लाने के मामले पर पार्टी बंटी हुई दिखाई पड़ रही है। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने स्पष्ट कहा है कि जयंती के भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों के अनुसार, नटराजन ने बीते 27 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर भगवा परिवार में शामिल होने की इच्छा जताईं है। बताया जा रहा है कि वेंकैया समेत तमाम नेताओं ने जयंती के प्रस्ताव का विरोध किया है।

कहा जा रहा है कि सीबीआई की जांच से बचने के लिए जयंती भाजपा से नजदीकी गांठने में जुटी हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों को कांग्रेस नेताओं के सिर मढ़ कर वो भाजपा का दामन थामना चाहती हैं।
विज्ञापन


हालांकि सरकार के एक घड़े का मानना है कि लोकसभा चुनाव में जयंती टैक्स का नारा देकर कांग्रेस पर पीएम मोदी के सियासी हमले को जनता भूली नहीं है। जयंती को भाजपा में लाने से दल की छवि के साथ पीएम पर भी सवाल उठेंगें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें