द्वितीय ऑल इंडिया अंडर-19 इंटर स्कूल-एकेडमी चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता में यूथ फुटबाल क्लब हल्द्वानी और जोहार क्लब मुनस्यारी ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
कैम्ब्रियन हॉल को 3-0 से मिली शिकस्त
उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन और देहरादून फुटबॉल एकेडमी के तत्वावधान में गुरुवार को हुए पहले मैच यूथ फुटबॉल क्लब हल्द्वानी ने कैम्ब्रियन हॉल को 3-0 से शिकस्त दी।
दीपक ने दो और निर्मल ने एक गोल किया। दूसरे मैच में जोहार क्लब मुनस्यारी ने एशियन स्कूल करे 2-1 से हराया। मुनस्यारी की ओर से हिमांशु और हरीश ने गोल किए। जबकि, एशियन स्कूल का एकमात्र गोल समय के नाम रहा।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-anshulk@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 8392946708 पर संपर्क कर सकते हैं।)