फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए आज होगी फाइनल भिड़ंत

Fri, 13 Dec 2013 09:24 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में थर्ड दीक्षांत इनविटेशनल इंटर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हुई। इसका उद्घाटन प्रिंसिपल डा. रजनी चंदन ने किया।
विज्ञापन


दो दिवसीय आयोजन के दौरान दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल जीरकपुर, सेंट जेवियर स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल पंचकूला, गुरुकुल पंचकूला, सेंट सोल्जर स्कूल और एल्पाइन स्कूल पिंजौर की टीमे भाग ले रही हैं।

मैचों में बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल और लिटिल फ्लावर की टीमों ने जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच आज फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को द गुरुकुल पंचकूला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विपक्षी टीम होली चाइल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने टीम को बढ़त दिलाने की काफी कोशिश की, लेकिन द गुरुकुल के खिलाड़ियों ने दो गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।

गुुरुकुल ने होली चाइल्ड को 2-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में एल्पाइन स्कूल पिंजौर की टीम ने सेंट जेवियर को 1-0 के अंतर से पराजित किया।

एक अन्य मैच में लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल की टीम ने सेंट सोल्जर स्कूल को टाई ब्रेकर में 3-2 के अंतर से पराजित किया।

टीम के खिलाड़ी कुशल और अर्पित ने एक्सट्रा टाइम में एक-एक गोलकर टीम को बढ़त दिलाई। शुक्रवार को दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल और लिटिल फ्लावर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


तीसरे और चौथे स्थान के लिए द गुरुकुल और एल्पाइन स्कूल के बीच मैच खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें