मेगास्टार अमिताभ बच्चन फुटबॉल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। फुटबॉल के प्रति अपने जुनून के कारण ही अमिताभ बच्चन फीफा वर्ल्ड कप के पहले मैच को देखने के लिए देर रात तक जगे रहे।
71 वर्षीय अमिताभ ब्राजील और क्रोएशिया के बीच खेले जाने वाले मैच का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और उन्होंने यह स्वीकार किया कि इसके कारण वे शुक्रवार को शूटिंग पर देरी से पहुंचे।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि यह वर्ल्ड कप है। यह फीफा है और ये संगीत और नृत्य के लिए मशहूर ब्राजील है, जिसने खेल के क्षेत्र में विश्व के बेहतरीन और प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। यह अद्भुत है।