फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हार, 11 में से 10वां मैच भी हारा इंग्लैंड

Wed, 29 Jan 2014 06:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट और वनडे सीरीज में इंग्लैंड की करारी हार का सिलसिला नहीं थमा है और उसने ऑस्ट्रेलिया के हाथों अब पहला ट्वंटी-20 मैच भी गंवा दिया है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। एशेज सीरीज में 5-0 से हारने के बाद इंग्लैंड पांच मैचों की वनडे सीरीज भी 1-4 से हार गया था।

टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज का पहला मैच भी गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 रन से यह मैच जीत लिया है। इस दौरे में इंग्लैंड की यह 11 में से 10वीं हार है।
विज्ञापन

लक्ष्य से नौ रन पीछे रह गया इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की 29 ओवर में नौ विकेट पर 200 रन ही बना पाया।

हालांकि इस हार में रवि बोपारा (नाबाद 65 रन, 27 गेंद, 2 चौका और 7 छक्का) ने अपने लिए एक रिकॉर्ड भी बना लिया।

बोपारा ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मारकर महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इंग्लैंड की ओर से टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी है।

बोपारा ने महज 23 गेंदों में बनाया रिकॉर्ड

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने महज 51 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। माइकल लंब (9), ल्युक राइट (9), एलेक्स हेल्स (22) और इयोन मोर्गन (4) सस्‍ते में आउट हो गए।

चार बड़े विकेट गंवाने के बाद मध्य क्रम भी कुछ खास नहीं कर सका। हालांकि रवि बोपारा ने एक छोर संभालकर टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया।

जोई रुट (32 रन, 24 गेंद) और जोस बटलर ने बीच में तेज पारी खेलने की कोशिश की लेकिन उनके आउट हो जाने से टीम लक्ष्य से दूर होती गई। रवि बोपारा ने आज के मैच में धुआंधार बल्‍लेबाजी करते हुए 65 रन बनाकर अविजित रहे और अपनी इस पारी में दो चौके और सात छक्के भी लगाए।
विज्ञापन

कंगारुओं को मिली थी आतिशी शुरुआत

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। कैमरून व्हाइट और ऐरोन फिंच ने आतिशी बल्‍लेबाजी करते हुए महज 10 ओवर में ही सौ रनों की साझेदारी कर डाली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने‌ फिंच को 11वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट कराकर चलता किया। फिंच ने 31 गेंदों में 52 रन बनाए। कैमरून व्हाइट (75 रन, 43 गेंद, 6 चौका और 4 छक्का) के रूप में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा।

नायाब शुरुआत के बाद क्रीज पर आए अन्य बल्‍लेबाजों ने भी रन बनाने की स्पीड को बनाए रखी। ग्लेन मैक्सवेल (20 रन, 13 गेंद), कप्तान जॉर्ज बैली (14 रन, 14 गेंद) ने भी ऑस्ट्रेलिया को उपयोगी योगदान दिया। क्रिस लॉयन ने अंतिम ओवरों में महज 19 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के की मदद से अविजित 37 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से चार गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें