राजधानी देहरादून में एचएन बहुगुणा मेमोरियल ग्लोकल देहरादून प्रीमियर लीग में पेसेफिक इलेवन और रॉयल क्लब ने जीत के साथ आगाज किया। पेसेफिक ने 3 विकेट और रॉयल क्लब ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।
दून ग्लोबल स्कूल के मैदान में सोमवार को पहला मैच पेसेफिक इलेवन और यूपीसीएल के बीच खेला गया। यूपीसीएल ने पहले बल्लेाबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 130 रन बनाए। दीपक ने 39, हेमंत ने 21, रवि ने 14 और सुनील ने 10 रन बनाए। 22 रन अतिरिक्त बने।
पेसेफिक इलेवन के राहुल ने 4, आशीष व अरुन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में पेसेफिक इलेवन ने 20वें ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आशीष ने 20, गौरव व अश्वनी ने 18-18, विशाल ने 14, अक्षय ने 17 रन बनाए। 16 रन अतिरिक्त बने। यूपीसीएल के गौरव व सुनील ने 2-2, संजय व आतिश ने 1-1 विकेट लिया।
दूसरे मैच में रॉयल क्लब का सामना सरस्वती से हुआ। सरस्वती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.5 ओवर में सभी विकेट गवांकर 76 रन बनाए। टीम के लिए आशीष ने 18 और ईशान ने 16 रन बनाए। 13 रन अतिरिक्त बने।
रॉयल क्लब के लिए हनी ने 3, हैदर व मयंक ने 2-2, साहिल व मंसूर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में रॉयल क्लब ने एक विकेट खोकर 9वें ओवर में जीत हासिल कर ली। हेमंत ने नाबाद 38 और अंकित ने नाबाद 26 रन बनाए। 13 रन अतिरिक्त बने। सरस्वती के मुकुल ने 1 विकेट लिया।