फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत से शुरुआत करना चाहेगी टीम : कोच

Tue, 01 Apr 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली टी-ट्वंटी में पंजाब को हरियाणा के साथ भिड़ना है। इसके लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। यह कहना है पंजाब टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर का। इनके मुताबिक पंजाब की टीम जीत से टूर्नामेंट की शुरूआत करना चाहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईपीएल के इस सीजन में पंजाब के 7 खिलाड़ी अन्य टीमों में खेल रहे हैं। लीग नॉक आउट के बाद यह खिलाड़ी आईपीएल के कैंपों में चले जाएंगे। इसके बाद पंजाब टीम में रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

उन्होंने माना कि इन मेन खिलाड़ियों के जाने के बाद हमें बल्लेबाजी व स्पिन विभाग में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इनके अनुसार युवा खिलाड़ी जितने अधिक मैच खेलेंगे उतना ही इनके अंदर आत्म विश्वास व प्रतिभा उभरकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों की मेहनत ही है कि पंजाब रणजी टीम के 7 खिलाड़ी आईपीएल में अन्य टीमों से खेल रहे है।
विज्ञापन


शुरुआती मैच से बाहर हुए नेहरा
डीडीसीए की टीम को टूर्नामेंट में शुरुआत करने से पहले ही करारा झटका तब लगा जब तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को उंगली में लगी चोट के कारण शुरूआती के दो मुकाबलों के लिए टीम से बाहर बैठना होगा। यह सूचना डीडीसीए टीम केकोच संजीव शर्मा ने अभ्यास सत्र के दौरान बताई।

नेहरा की जगह टीम में तेंज गेंदबाज पवन सयूल को मौका मिला है। शर्मा ने कहा कि मध्यक्रम में टीम को मजबूती देने केलिए अंडर 19 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतियुष को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें