फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में डीएवी ने एसआरएम चेन्नई को हराया

Tue, 04 Feb 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेड बुल कैंपस टूर्नामेंट 2014 में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ और एसआरएम चेन्नई की टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह खेले गए मुकाबले में डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ की टीम ने एसआरएम चेन्नई की टीम को 51 रनों से हरा दिया। ट्वंटी-ट्वंटी टूर्नामेंट में डीएवी कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा ने शानदार 62 रनो की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

जसकरण ने 5 चौका की मदद से 34 रन और अंकित ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी में हरीश ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट, अरूण ने 3 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट, इमरान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन


उधर रनों का पीछा करने उतरी एसआरएम चेन्नई की टीम 19.3 ओवर में 119 के स्कोर पर सिमट गई। एसके शाहजहां ने सबसे अधिक 50 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में डीएवी कॉलेज से गुरिंदर सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अमन भारती ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट, प्रवीन ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट, सुरेश ने 3 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें