निखिल की नाबाद अर्द्घशतकीय पारी की बदौलत राजा राममोहन राय एकेडमी ने ऑल इंडिया अंडर-19 कॉटिनेंटल कप में जीत के साथ आगाज किया। राजा राममोहन राय एकेडमी ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
सभी विकेट गवांकर 111 रन का स्कोर
तनुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में रविवार को राजा राममोहन राय एकेडमी (आरआरआरए)का सामना मेरठ से हुआ। मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट गवांकर 111 रन का स्कोर खड़ा किया।
पुल्कित ने 43, दीपक ने 17 रन बनाए। 29 रन अतिरिक्त बने, जबकि टीम के 8 बल्लेबाजी दहाई का अंक भी नहीं छूं सके। आरआरआरए के अनिल व निकी ने 3-3 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजा राममोहन राय एकेडमी को 15 रन पर पहला झटका लगा। मगर निखिल की नाबाद 63 रनों की पारी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम को 32 रन अतिरिक्त में मिले, जबकि 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़े के पास भी नहीं पहुंच सके। मेरठ के अमित ने 3, अक्षय ने 2 विकेट चटकाए।