सीएलटीए आएटा टेनिस टूर्नामेंट के सिंगल्स के फाइनल का मुकाबला परमवीर बाजवा और गुरजिंदर के बीच होगा।
सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में वीरवार को लड़कों के सिंगल्स के सेमीफाइनल खेले गए। इनमें परमवीर बाजवा में चिन्मय को 6-0, 6-2 से और दूसरे में गुरिंदर सिंह ने रंजीत सिंह को 7-5, 7-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं लड़कियों के सेमीफाइनल मुकाबलों में विनीता सिंह ने विक्टोरिया चहल को 6-3, 7-6 से और नंदिनी शर्मा ने नूपुर को 6-3, 7-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
इसके अलावा लड़कों के डबल्स के क्वार्टर सेमीफाइनल में भावेश और आदित्य की जोड़ी ने समीप और रोहित की जोड़ी को 7-6, 6-1 से हराया।
दूसरे मुकाबले में जय सोनी और यशद ने परमवीर बाजवा और परपुण की जोड़ी को 6-2, 10-3 से हराया। वहीं लड़कियों के क्वार्टर सेमीफाइनल में नमिता बल और नूपुर ने विनीता और आशिमा गर्ग को 6-4, 11-9 से और दूसरे मैच में राजबीर कौर के साथ मिलकर पूजा ने सानया और विक्टोरिया चहल की जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराया।