फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स के लिए दावेदारी पेश करेंगे ये आर्चर

Wed, 04 Jun 2014 02:18 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के तीरंदाज कपिल और दविंदर कौर एशियन गेम्स के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इसकेलिए दोनों ने फाइनल राउंड ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एशियन गेम्स कोरिया में आयोजन होंगी।
विज्ञापन


यह पहला मौका होगा जब शहर के आर्चर एशियन गेम्स के लिए अपनी दावेदारी लगातार मजबूत करते जा रहे हैं। एशियन गेम्स केलिए इन दिनों कैंप दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कपिल और दविंदर लेक स्थित आर्चरी एकेडमी के ट्रेनी रह चुके हैं।

कपिल भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम के लगातार अहम सदस्य रहते आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जुटा कर देश का नाम रोशन कर रहे है। वहीं दविंदर कौर के लिए यह पहला मौका होगा और वह इसके भुनाने के लिए पूरी कोशिश में हैं।
विज्ञापन


मेडल दिलाना रहेगी प्राथमिकता
कपिल ने बताया कि फाइनल क्वालीफाई राउंड के बाद भारतीय टीम से जुड़ने केबाद एशियन गेम्स में मेडल जीतना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसकेलिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कपिल आर्चरी में रिकर्व केटागिरी में खेलते है। इन्होंने 2012 में लुथानिया में आर्चरी चैंपियनशिप में टीम इवेंट और एकल वर्ग में दो गोल्ड जीतने में कामयाबी पाई। इसके बाद 2013 में तुर्की में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। वहीं 2014 में बैंकाक में एशियन ग्रेड पिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।

बिना कोच के इस मुकाम तक पहुंची
शहर के सेक्टर 42 गर्ल्स कॉलेज से बीए कर चुकी दविंदर कौर केलिए यह पहला मौका होगा। दविंदर के हौसले का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है वह सिटी में बिना किसी कोच के अपनी मेहनत के बलबूते पर इस मुकाम तक पहुंची है। दविंदर लेक स्थित आर्चरी एकेडमी की सदस्य है। यहां पर पिछले तीने महीने से आर्चरी कोच के पद रिक्त पड़ा और एके डमी भी बंद पड़ी है। कोच के बिना दविंदर अकेली ही यूनिवर्सिटी में अभ्यास किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें