दीपावली से पहले सिटी ब्यूटीफुल की बेटी ने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई। शिशु निकेतन स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा जैस पंडोरी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।
ताइक्वांडो के कई खिलाड़ियों ने 1 घंटे में कई हजार बार हवा में उछलते हुए ऊंचाई पर टारगेट पर किक लगाने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।
ऐसे दर्ज हुआ रिकार्ड में नाम
हैदराबाद में देश भर से ताइक्वांडो के 40 खिलाड़ी जमा हुए। इनमें सिटी की जैस पंडोरी भी शामिल रही। ताइक्वांडो के इन खिलाड़ियों ने हवा में कई पांच से छह फीट उछलते हुए सामने बने टारगेट को एक घंटे के अंदर 54 हजार 127 बार हिट कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।
इस होनहार खिलाड़ी ने 15 मिनट केअंदर 1 हजार 125 टारगेट को हिट किया। इससे पहले 1 घंटे में 49 हजार किक लगाने का रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल था। ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट जीत चुकी जैस ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से इस खेल से जुड़ी हैं।
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट जीत चुकी जैस ने बताया कि वह पिछले पांच सालों से इस खेल से जुड़ी हैं। इनके अनुसार लड़की होने के नाते ताइक्वांडो सीखने से आत्मविश्वास बढ़ा है।
यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से इंटर स्कूल में अंडर 14 में अब तक 4 गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसके साथ ही नेशनल में 2 बार ब्रांज मेडल जीतने में कामयाब रही है।