फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी के जरिए वापसी में जुटे युवराज

Tue, 21 Oct 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरू, युवी, भज्जी और गौतम गंभीर के पास दिलीप ट्राफी के जरिए टीम इंडिया में कम बैक करने का सुनहरा मौका है। यह चारों खिलाड़ी फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन


दिलीप ट्राफी में 22 अक्तूबर को नार्थ जोन को सेंट्रल जोन से मुकाबला खेलना है। यह मैच मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में होगा।

वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर नार्थ जोन की टीम की ओर से खेलेंगे। यह खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का विश्वास जीतना चाहेंगे।

युवी ने किया अभ्यास
बुधवार से शुरू होने वाली दिलीप ट्राफी के मुकाबले के लिए नार्थ जोन की टीम को सोमवार को पीसीए स्टेडियम में अभ्यास करना था, लेकिन कई खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने से अभ्यास सत्र नहीं हो सका। सोमवार दोपहर बाद युवराज सिंह सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में जरूर एक घंटे तक बल्ले से अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें